Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में लोक विरासत कार्यक्रम का आयोजन

Spread the News

जालंधर,24 अक्तूबर। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट में आज मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर, भारत सरकार के नार्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर ,पटियाला के द्वारा इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के तत्वाधान में ‘लोक विरासत’ कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद फुरकान डायरेक्टर, नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला के मार्गदर्शन में हुआ।पूरे भारत में हर डिविजनल हैड क्वार्टर में यह कार्यक्रम हो रहा है पंजाब के पांच डिविजन हैड क्वार्टर में हो रहा है जिनमें से जालंधर एक है । इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि मेजर जनरल सरदार बलविंदर सिंह, वी एस एम (रिटायर्ड) इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज, पंजाब स्टेट कन्वीनर ने शिरकत की जिनका स्वागत मेजबान स्कूल की प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज व सरदार जरनैल सिंह असिस्टेंट डायरेक्टर प्रोग्राम, नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर ने किया।

कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब की लुप्त हो रही सभ्याचारक विरासत की संभाल करना है।
सभ्याचारक विरासत जो हमें हमारे अतीत से जोड़ती है और हमें वर्तमान में अमीर बनाती है
आज की युवा पीढ़ी को सभ्याचार से जोड़ने व सभ्याचार के प्रति जागरूक बनाने के लिए कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण लुप्त हो रही कला विधाओं का प्रदर्शन किया गया जिसमें अलगोजा (पंजाब का परंपरागत दोहरी बांसुरी बाजा) प्रदर्शन के अंतर्गत मिर्जा, जिंदुआ, रति तेरिया ,जुगनी की धुन प्रस्तुत की गई।
नकल प्रदर्शन के अंतर्गत परंपरागत पंजाबी लोक नाटक, नकल व सामाजिक टिप्पणी का सुमेल, हंसी के द्वारा सामाजिक व्यंग्य, घूमने फिरने वाले कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई गई तथा बंजारन कुड़िए, वे मैं तेरे नाल लगी पर नृत्य प्रस्तुत किया। लुडी कबिलाई नाच जो पंजाब का प्राचीन कबिलाई नाच , नौजवान पुरुष नर्तकों द्वारा पेशकारी, परंपरागत फॉरमेशन तबदीली प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और इन लुप्त हो रही लोक कलाओं को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। हमारी जिम्मेवारी है कि हम अपने अतीत से सीखें वर्तमान को जिएं और अपने भविष्य का निर्माण करें। प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने भी सभी कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की ।
इस अवसर पर लवलीना राजपूत प्रिंसीपल आर्मी पब्लिक स्कूल , ब्यास विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने मुख्य अतिथि मेजर जनरल सरदार बलविंदर सिंह, श्री जरनैल सिंह व श्रीमती लवलीना राजपूत को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम का संचालन हरमनप्रीत सिंह , प्रोग्राम डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स, गवर्नमेंट ऑफ़ पंजाब द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments