जालंधर। पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में फोल्क डांस वर्कशॉप का आयोजन डांस विभाग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थानी फोल्क डांस आर्टिस्ट डॉ रूप सिंह शेखावत ने शिरकत की।उनका स्वागत प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज, सुपरवाइजर सिनी मल्होत्रा, अध्यापक स्वीटी सिंढाना, लक्ष्मी कुमारी, रीना व संदीप भी उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के बाद क्लासिकल डांस टीम के द्वारा सरस्वती वंदना पेश की गई। गुरुजी डॉक्टर रूप सिंह शेखावत जी ने वर्कशॉप में भाग लेने वाली100 छात्राओं को फोल्क डांस के टिप्स दिए।
यह वर्कशॉप 2 नवंबर से 6 नवंबर तक चलेगी।