Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब-हरियाणा में कोहरा, 5 राज्यों में ओलाआंधी, कई जगहों पर बारिश का अलर्ट

Spread the News

चंडीगढ़, 24 दिसंबर | पंजाब-हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ठंड का प्रकोप जारी है। हाल ही में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने इसका स्तर और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहता है, जिससे यातायात में दिक्कत हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मौसम बेहद खराब रहने वाला है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही इनमें से कुछ इलाकों में बर्फबारी भी संभव है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। हालांकि, इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जहां तूफान के कारण ठंड बढ़ सकती है।

Possibility of Rainfall in Punjab on April 18-19

मौसम विभाग ने 24 दिसंबर को देश के कुछ हिस्सों में ओलाआंधी की भी आशंका जताई है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 29 दिसंबर तक कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही आज भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments