Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में फिर बाढ़ का कहर : अब इस जिले के 37 स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर बाढ़ के हालात बन गए हैं। भाखड़ा के बाढ़ के गेट खुलने से कई इलाके सतलुज नदी के पानी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन ने सरकारी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए हैं। रोपड़ जिला की डिपटी कमिश्नर प्रीति यादव ने पत्र जारी कर जिले के 37 स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 17 और 18 अगस्त को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि अगर अगले दो दिनों तक भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर कम नहीं हुआ तो इस पत्र की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। जिसमें इन शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य संस्थानों को भी अगले कुछ दिनों तक बंद रहने का पत्र जारी किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments