Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

 फिरोजपुर के पांच गांवों में बाढ़ जैसे हालात- 2 से 4 अगस्त तक पंजाब में बरसेंगे बादल-

Spread the News

फिरोजपुर । हिमाचल में बारिश और बाढ़ की घटना से नुकसान का आंकड़ा बढ़कर 8882 करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है। राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 7 सालों में यह सबसे ज्यादा नुकसान है। पंजाब में पौंग, भाखड़ा और रणजीत सागर डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फिरोजपुर के 5 गांवों के लोग अभी भी बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। फाजिल्का में भी हालात में सुधार की गति बहुत धीमी है। हरियाणा के 15 जिलों में रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। 24 घंटे में औसतन 6.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सुखबीर ने दी सांसद अनुदान से पुल बनाने की लागत की रकम

फिरोजपुर के सांसद सुखबीर सिंह बादल ने 5 गांवों में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए मोटर बोट खरीदने के लिए ग्रांट जारी कर दी है। जलालाबाद के दो गांवों के लिए मोटर बोट खरीदेंगे। उन्होंने फिरोजपुर की बस्ती रामलाल में पुल के निर्माण के लिए निजी कोष से एक लाख रुपए दिए। पंजाब में मानसून फिर से एक्टिव होने जा रहा है इस बार 2 अगस्त से पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है । जबकि माझा और दोआबा के जिले में सबसे ज्यादा बारिश होने के आसार बताए गए हैं। हालांकि ज्यादातर जिलों में रविवार के दिन मौसम साफ रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments