Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में बाढ़ का अलर्ट! घग्गर नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन की ओर से जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर

Spread the News

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पंजाब में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। घग्गर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। घग्गर नदी में पानी के तेज बहाव को देखते हुए मोहाली प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। मोहाली के डीसी ने अधिकारियों को मुबारकपुर डेराबस्सी इलाके में सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि घग्गर नदी पंजाब के बड़ी संख्या में इलाकों से होकर बहती है। यह नदी पटियाला जिले के बड़ी संख्या में इलाकों में कहर बरपाती है। इससे बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है और सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हिमाचल में अगले 2 से 3 दिन और बारिश के अलर्ट के बाद घग्गर के पास 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिविजनल इलाके में भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के सोलन और हमीरपुर जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ और शिमला, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और फसलें नष्ट हो गईं।

चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद है। मलबा हटाना शुरू हो गया है लेकिन मरम्मत में समय लगेगा। मंडी से कुल्लू वाया कटौला जाने वाली सड़क बंद है, इसे भी खोलने का काम जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments