Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पहले अपनी पत्नी से की बात फिर युवक ने 5 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर दे दी जान, फैली सनसनी

Spread the News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर रात एक युवक ने 5 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना शिमला में चंडीगढ़ हाईवे के पास संकट मोचन की है। घटना के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है ।

पुलिस के मुताबिक , बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रमन ऊर्फ सन्नी नामक युवक ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने छलांग लगाने से पहले अपनी पत्नी से बात की। बात करने के बाद उसने मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी। घटना के दौरान वह घर पर अकेला था और पत्नी मायके गई थी। वहीं, माता-पिता किसी काम से पंजाब के जालंधर गए हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments