Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पिम्स हस्पताल में एम बी बी एस की फाइनल परीक्षा का पहला चरण मुकम्मल

Spread the News

बिना किसी नक़ल के बच्चों द्वारा परीक्षा देना टीचरों के लिए बड़े फ़खर की बात: डॉक्टर वीरपाल कौर असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट

राजस्थान,हरियाणा एवं पंजाब से पहुँचे डॉक्टरों की निगरानी में परीक्षाओं की कारवाई जारी: डॉक्टर जस्विंदर कौर

जालन्धर। ज़िला जालन्धर के मशहूर अस्पताल पिम्स में आज एम बी बी एस के छात्र एवं छात्राओं की फाइनल परीक्षा का पहला दौर संपूर्ण हुआ। याद रहें की ये परीक्षाएँ 17 मार्च से शुरु होकर 20 मार्च तक चलेंगी, इन परीक्षाओं के संचालन की समूह कार्यवाई मैडम वीरपाल कौर जी देख रही हैँ। आज के वक़्त में जहां हमारे संस्थान बच्चों को नक़ल कराने को लेकर चर्चा में हैँ। वहीँ आज की इस हो रही परीक्षा से साफ पता चलता है की अगर हमारे बच्चों के अध्यापक, उन्हें अच्छी शिक्षा और लगन से पढ़ाते हैँ। तो बच्चों को किसी प्रकार के नक़ल की ज़रूरत नहीं।

इस अवसर पर परीक्षा परिसर मे मुख्य डॉक्टरों की टीम में संजय कोछड़, प्रोफ़ेसर एस पी मेडिकल कालेज बीकानेर राजस्थान ,सी पी बांसल, एसोसिएट प्रोफेसर अग्रोहा मेडिकल कालेज, हरियाणा , डॉक्टर अमरजीत सिंह विज, प्रोफेसर मेडिकल पिम्स, डॉक्टर भवनीत कौर एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन पिम्स, डॉक्टर निंरकार सिंह नेकी, डॉक्टर जस्विंदर कौर एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन पिम्स , नर्सिंग सिस्टर अंजू सोनी, वीरपाल कौर असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट, गगनदीप सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर के नाम काबिल-ए-ज़िक्र हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments