फिरोजपुर, 31 अक्तूबर। कल देर रात फ़िरोज़पुर के CIA स्टाफ ने मुठभेड़ के दौरान 2 नामज़द गैंगस्टरों को पकड़ा। इस मुठभेड़ के दौरान 2 में से एक गैंगस्टर पंजाब पुलिस की गोली से घायल हो गया और दूसरा पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ उस वक्त हुई जब गैंगस्टर अपनी स्विफ्ट कार से आ रहे थे और जब पुलिस ने उन्हें नाके पर कार रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाब में जब पंजाब पुलिस अधिकारियों के द्वारा भी फायरिंग की गई तो एक गैंगस्टर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरे ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। घायल गैंगस्टर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दूसरे गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जल्द ही जारी की जाएगी।



