Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोजपुर : कोटइसे खा रोड पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 लोगों की मौत, एक घायल

Spread the News

फिरोजपुर, 17 सिंतबर। जीरा उप-जिले में कोटइसे खा रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, मोटरसाइकिल पर सवार दो भाई लवप्रीत और गुरजंत और रिश्तेदार लखविंदर की मौत हो गई और एक जशनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि परिवार का कुछ भी नहीं बचा है और पुलिस से न्याय की मांग की है। 

एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि गांव लहुका खुर्द के जनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह और लखविंदर सिंह जो जो अपनी मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स पर सवार होकर तलवंडी मांगे खां से वापस अपने गांव लहुका खुर्द जा रहा थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार आई20 कार से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें लखविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments