जालंधर, 18 फरवरी। जालंधर में आज दिन में एक बड़ी घटना घट गई, जिसके बाद दहशत का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक, जालंधर में फायरिंग की बड़ी खबर सामने आई है। मकसूदां थाने के अंतर्गत आने वाले गांव नंदनपुर से हीरापुर जाने वाली सड़क पर फायरिंग की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान गुरविंदर सिंह के खेत के पिछले हिस्से में कुछ अज्ञात युवकों ने दोबारा फायरिंग की। इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। गांव नंदनपुर से हीरापुर जाने वाली सड़क पर किसान गुरविंदर के खेतों के पास रात करीब 11.21 बजे अज्ञात कार चालकों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
नंदनपुर गांव के रहने वाले गुरविंदर ने बताया कि सीसीटीवी में गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। जिसे कैमरे में सुना जा सकता है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी। मौके पर मौजूद मकसूदां थाने के SHO पुलिस हेल्पलाइन 112 के पुलिसकर्मी बलबीर सिंह और मकसूदां थाने के एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।
किसान गुरविंदर ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत का माहौल हो गया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की देर रात इनोवा क्रिस्टा में सवार लोगों ने करीब 20 गोलियां चलाईं और बेखौफ होकर मौके से भाग गए। बेखौफ होकर फायरिंग करने वाले इनोवा क्रिस्टा कार सवार आज तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। बाकी पुलिस ने कहा कि उनकी तलाश जारी है।



