मोगा। मणिपुर हिंसा के खिलाफ ईसाई समुदाय द्वारा बंद की कॉल के दौरान मोगा से एक बुरी खबर सामने आई है। मोगा के कोट इसे खां में बंद के आह्वान के दौरान दुकानें बंद करने गए प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच बहस हो गई।
इस बीच एक पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग में एक युवक के घायल होने की खबर आई है। यह घटना कोट इसे खां के मसीता रोड पर हुई। यहां दुकानें बंद कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक को जाम कर दिया है।



