Friday, May 17, 2024
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में रेलवे लाइन के पास वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, 2 युवक घायल

Spread the News

लुधियाना, 30 अप्रैल | अब्दुल्ला पुर बस्ती के निकट रेलवे लाइनों के पास 2 गुटों में फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक बदमाश ने दूसरे गुट के 2 युवकों पर कई राऊंड फायर कर दिए।

इस घटना में गुरप्रीत उर्फ विक्की और सुखप्रीत नामक दो युवक घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नं 5, थाना माडल टाऊन, थाना जीआरपी सहित कई पुलिस उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्की और जौनी दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर पुरानी दुश्मनी है। सोमवार शाम दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जबरदस्त गर्मागर्मी में जौनी ने पिस्तोल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जौनी ने 5 गोलियां चलाईं, जिसमें से 2 गोलियां गुरप्रीत उर्फ विक्की की छाती और पेट में लगीं, जबकि सुखप्रीत को एक गोली लगी।

थाना जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर करनवीर सिंह ने बताया कि 2 पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। एक गुट ने दूसरे गुट के गुरप्रीत और सुखप्रीत पर गोलियां चलाई हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले बदमाश जौनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments