Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

मूसेवाला के निकट प्रगट सिंह के घर पर फायरिंग, 30 लाख रुपए की फिरौती, लॉरेंस ग्रुप का हाथ होने का दावा

Spread the News

मानसा,4 फरवरी। मानसा में देर रात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घने कोहरे के बीच वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने गेट पर फायरिंग कर दी। कोहरे के कारण अभी तक हमलावरों के चेहरों की पहचान नहीं हो सकी है। पता चला है कि हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं। पुलिस को गेट पर गोली का निशान मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रगट सिंह ने मूसेवाला के गानों में भी अभिनय किया है। वैसे प्रगट सिंह ट्रांसपोर्टर का काम करता है।

मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।बदमाशों ने खुद को लॉरेंस ग्रुप से होने का दावा किया और फिरौती मांगी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमकी लॉरेंस ग्रुप की ओर से भेजी गई थी या नहीं। अभी तक किसी गिरोह ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है।
परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से फोन कॉल और संदेश आया। मैसेज भेजने वाले ने लिखा- फिर मत कहना कि मैंने तुम्हें नहीं बताया। अब मैं तुमसे कहता हूं कि लोहा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। ध्यान से। जल्दी से एक गनमैन लाओ।लॉरेंस बिश्नोई समूह। यदि आप इसे छोड़ सकते हैं तो बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर 0093 प्राप्त करें।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। करीब 10 दिन पहले प्रगट  सिंह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद इलाके और परिवार में डर का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments