Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

चारमीनार के पास आग ने मचाया तांडव, बच्चों समेत 8 की मौत

Spread the News

नेशनल डेस्क/ नई दिल्ली,18 मई। हैदराबाद के पुराने शहर में स्थित ऐतिहासिक चारमीनार के नज़दीक गुलज़ार हाउस इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। इस हृदयविदारक घटना में बच्चों समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि बचाव कार्य जारी रहने के कारण अभी भी कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। हालांकि संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाके के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

8 मृतकों की हुई पहचान, 2 बच्चे भी शामिल

इस भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले आठ लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में अभिषेक मोदी (30), राजेंद्र कुमार (67), मुन्नीभाई (72), सुमित्रा (65), इराज (2 वर्ष), आरुषि जैन (17), हर्षाली गुप्ता (7 वर्ष) और शीतज जैन (37) शामिल हैं। मृतकों में दो मासूम बच्चे और एक नाबालिग भी शामिल हैं जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments