Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पेट्रोल टंकी के पास उठी चिंगारी से भड़की आग- बाल- बाल बचा कोरियर बॉय

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में देर रात जालंधर बाइपास इलाके में एक बाइक को भीषण आग लग गई। बाइक सवार ने कूद कर जान बचाई। बाइक सवार कोरियर कंपनी का मुलाजिम है। रात के समय वह किसी सामान की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। आग से बाइक पूरी तरह से जल गई।

जानकारी अनुसार बाइक बाइक की पेट्रोल टंकी से आवाज आई और उसे बाद प्लग के पास आग की चिंगारी उठी। इसके साथ ही पल भर में ही बाइक में आग फैल गई। बाइक सवार ने चलती बाइक से छलांग लगा दी। उसने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोग एकत्र हुए।

लोगों ने तुरंत आग बुझाने के लिए बाल्टियों आदि से पानी डाला। काफी मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल कर लिया गया। फिलहाल बाइक सवार व्यक्ति ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की। बाइक बुरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments