Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

सरकारी स्कूलों को जारी 1 करोड़ 51 लाख की ग्रांट में हेराफेरी के मामले में 12 विरुद्ध पर्चा

Spread the News

फिरोजपुर, 4 दिसंबर | सरकारी स्कूलों के लिए जारी की गई 1 करोड़ 51 लाख रुपये की ग्रांट के गबन का मामला सामने आया है। गुरुहरसहाय थाने की पुलिस ने गुरुहरसहाय के ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक लेखा विभाग का एक क्लर्क अपने रिश्तेदारों के खाते में पैसे जमा करता था।

पुलिस के मुताबिक, पंजाब सरकार ने गुरुहरसहाय ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये की ग्रांट भेजी थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से लेखा विभाग के कर्मचारी स्कूलों को अनुदान भेजने के बजाय अपने रिश्तेदारों के खाते में पैसा जमा कर देते थे।

स्कूलों में अनुदान का वितरण नहीं किया गया और ऐसा कर एक करोड़ 51 लाख रुपये का गबन कर लिया गया। इस मामले में पहले शिक्षा विभाग ने विभागीय कार्रवाई की, जिसके बाद मामला पुलिस को सौंप दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार की शिकायत पर थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी गुरमीत सिंह, लेखा विभाग के क्लर्क चरणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार निवासी कोटली रोड मुक्तसर समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments