Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोज़पुर : ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग से तंग आकर विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, हुई मौत

Spread the News

फिरोज़पुर। सूबे में दहेज को लेकर महिलाओं को पीटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला फिरोज़पुर के गुरुहरसहाय क्षेत्र के महंतावाला गांव से सामने आया है। जहां दो माह पूर्व विवाह हुए ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को लगातार पीटा जा रहा था। इससे आहत होकर विवाहिता ने कुछ जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर जांच शुरू की।

फिरोजपुर के गुरुहरसराय जिले के महंतावाला गांव में एक विवाहिता ने दहेज को लेकर ससुराल वालों से मारपीट के बाद जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को दिए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नेहा रानी (20 वर्ष) की शादी दो महीने पहले राकेश कुमार से हुई थी। जिससे दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट की जा रही थी। इसी तरह 12 मार्च की रात उसके साथ मारपीट की गई।

जिसके बाद वे बच्ची को अपने घर ले आए और सुबह जब वह दुकान पर जाने लगा तो लड़की ने ससुराल से कुछ कपड़े व सामान वगैरह लाने को कहा। वह दुकान पर चला गया। और उसकी लड़की नेहा वापिस घर आ गई और कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरूहरसराय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं जब इस बारे में पुलिस से बात की तो एसएचओ ने जानकारी देते हुए जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और वह मौके पर जा रहे हैं और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments