Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोज़पुर : जेल प्रशासन की लापरवाही से जेल में बंद हवालाती की हुई मौत

Spread the News

फिरोज़पुर। पंजाब के फिरोजपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में बंद फाज्लिका निवासी 22 वर्षीय हवालाती साजन कुमार पुत्र हंसराज की गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने समय से साजन का उपचार नहीं करवाया।

मृतक के भाई विकास ने बताया कि 2022 में उसके भाई और सात अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे फिरोजपुर जेल में रखा गया था। किडनी में दर्द होने पर डेढ़ महीने पहले उसे PGI में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे वापस भेज दिया था।

परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते उसे PGI नहीं ले जाया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे 3 जुलाई को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसके बाद हालत में सुधार होने पर फिर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। दोबारा हालत बिगड़ी तो फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादा हालत खराब होने पर हवालाती को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

भाई विकास ने आरोप लगाया कि तबीयत खराब होने पर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। जब परिवार को इस बारे में पता चला तो वह फरीदकोट मिलने के लिए पहुंचे। जहां भाई मृत मिला। भाई का आरोप है कि इलाज में कोताही ही बरती गई, बल्कि परिवार को उससे मिलने नहीं दिया गया। उन्हें अस्पताल में गार्डों द्वारा भी धमकी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments