Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जान से मारने की धमकी देने वाले को FBI ने उतारा मोैत के घाट

Spread the News

प्रोवो (अमेरिका) । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के एजेंट ने बुधवार को मार गिराया। प्राधिकारियों (authorities) ने बताया कि यूटा (Utah) के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। जो बाइडन पश्चिमी  अमरीका का दौरा कर रहे हैं।  वह बुधवार को न्यू मेक्सिको गए थे और बाद में उनका यूटा आने का कार्यक्रम था।

एफबीआई ने एक बयान में बताया कि विशेष एजेंट सॉल्ट लेक सिटी के दक्षिण में स्थित प्रोवो में क्रैग डिलीयु रॉबर्टसन के घर पर वारंट लेकर पहुंचे थे तभी सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी हुई। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के वक्त रॉबर्टसन हथियार बंद था। रॉबर्टसन ने सोमवार को एक पोस्ट किया था कि उसने सुना है कि बाइडन यूटा आ रहे हैं और वह (आरोपी) छलावरण (कैमोफ्लेग सूट) निकालने और ‘एम24 स्नाइपर राइफल से धूल हटाने’ की तैयारी कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments