Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

गोल्डी बराड़ और उसके साथियों पर FBI की कारवाई : ड्रग्स और हथियारों के साथ 16 युवक गिरफ्तार , गोल्डी फरार

Spread the News

न्यूज डेस्क। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ पर अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में, FBI ने की नशा तस्करी और अवैध हथियारों के साथ 16 युवकों को पकड़ा है। जबकि गोल्डी बरार FBI की हिरासत से भागने में सफल रहा है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारत में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। घटना से पहले ही पूरे गिरोह के पीछे एफबीआई थी। एफबीआई ने इससे पहले 2 युवकों पवित्र सिंह और संदीप सिंह को हथियारों और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ भी वहां मौजूद था लेकिन भागने में सफल रहा।

एफबीआई गोल्डी बराड़ से जुड़े संगठनों के बारे में भी जानकारी मांग रही है। गोल्डी बराड़ को भारत के अलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर आदि से बड़ी मात्रा में हवाला पैसा मिलता है। एफबीआई धन की आवाजाही और सूचना एकत्र करने पर भी नजर रख रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी पुलिस जल्द ही गोल्डी बरार को हिरासत में ले सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments