Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मोगा में हेरोइन के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार : तरनतारन के रहने वाले हैं आरोपी; बिना नंबर की बाइक भी बरामद

Spread the News

मोगा, 19 फऱवरी| पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अजीतवाल की दाना मंडी में एक बिना नंबर की मोटर साइकिल की चेकिंग के दौरान पर पिता-पुत्र से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। थाना अजीतवाल में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रमन कुमार ने कहा के नशा तस्करों के खिलाफ लगातार नाकेबंदी कर शिकंजा कसा जा रहा है । इसी के चलते अजीतवाल दाना मंडी में पुलिस नाकबंदी की गई थी। इस दौरान एक बिना नंबर की मोट साइकिल को रुकवाया।

आकाश दीप सिंह पुत्र बाज सिंह तथा बाज सिंह पुत्र वपारी सिंह गांव पंडोरी जिला तरनतारन की तलाशी ली। उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों को गिरफ्तार कर थाना अजीतवाल में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आगे करवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments