जालंधर,7 मई। सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल के डायरेक्टर परम आदरणीय फादर एंटोनी तुरुथिल का ऑर्डिनेशन दिवस मनाया गया। प्रार्थना गीत के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल परम आदरणीय सिस्टर जेन जोस की उपस्थिति में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। फादर को पुष्प के साथ शुभकामनाएं दी गई और बच्चों ने शुभकामनाओं के गीत भी गाए। आदरणीय और सिस्टर प्रेमा भी इस कायिक्रम में उपस्थित थे। फादर एंटोनी के द्वारा केक भी काटा गया। फादर ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया । प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस ने फादर के पादरी बनने के दिवस की
बधाई देते हुए फादर को शुभकामनाएं दी और उनके योगदान की प्रशंसा की। अंत में राष्ट्रगान भी गया गया।




