Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पानी की बारी को लेकर पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या, जमीन को लेकर पड़ोसी से चल रहा था विवाद

Spread the News

फाजिल्का, 19 जुलाई । जिले के गांव पक्का में गुरुवार देर शाम को पानी की बारी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के द्वारा झगड़े के दौरान फायर किया, जिसके चलते दुसरे पक्ष के पिता-पुत्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी जलालाबाद अछरू शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

मौके पर मौजूद मृतक के भाई कारज सिंह ने बताया कि उसके भाई अवतार सिंह ने गांव पक्का में 8 एकड़ के करीब जमीन ठेके पर ली हुई थी, जबकि इससे पहले गांव के ही निवासी बलविंदर सिंह ने जमीन को ठेके पर लिया हुआ था। लेकिन मालिकों के साथ कुछ विवाद के चलते उन्होंने बलविंदर सिंह की बजाय अवतार सिंह को जमीन ठेके पर दी। जिसकी बलविंदर सिंह रंजिश रखता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments