Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ेदार बंदीयों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं

Spread the News

शाही इमाम ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का किया धन्यवाद

लुधियाना। बीते दिनों पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं ने लुधियाना में पंजाब के मुसलमानों को पेश आ रही परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान से मुलाकात की थी। वहीं पंजाब की जेलों में बंद मुस्लिम बंदियों को पवित्र रमज़ान के महीने विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर एक मांग पत्र भी दिया गया था। जिसमे मांग की गई थी कि पंजाब भर की जेलों में रोज़ा रखने वाले बंदियों को मुशक्कत में एक महीने के लिए विशेष छूट दी जाये। तथा जेलों में रोज़ा रखने और खोलने के समय जेल विभाग की ओर से खास डायट लगाई जाये और जेलों में बंद मुस्लिम बंदियों को रमज़ान के महीने में रोज़ा रखने के सारे प्रबंध करने के लिए बात की गई थी।

जिसके बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की मांग को पूरा करते हुए जेल विभाग को आदेश जारी करते हुए कहा गया कि रमज़ान के पवित्र महीने में प्रत्येक मुसलमान रोज़ेदार बंदी को 100 रुपए प्रति दिन खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाए और किसी भी रोज़ेदार बंदीयों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने शाही इमाम की अध्यक्षता में पिछले 20 वर्षों से राज्य भर की जेलों में रोज़ेदार बंदीयों को बांटी जा रही सामग्री व ईद के कपड़े दिये जाने पर खुशी का इज़हार करते हुए इसको अच्छी पहल बताया। आज शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से रोज़ेदार बंदीयों को यह छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा रखने वाले सभी बंदीयों को खास सहुलतें दी जायेंगी।

शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी ने बताया कि इस साल भी उनकी संस्था की ओर से राज्य भर की सभी जेलों में रोज़ेदार बंदीयों को रोज़ा रखने व खोलने संबंधी सामग्री वितरित की जायेगी, जिसके साथ धार्मिक किताबें भी विशेष रूप से उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जेलों में बंद लोगों को मुख्य धारा से जोडऩा है ताकि वह अपनी गलतियों से तौबा करके समाज में एक अच्छे इंसान की तरह जीवन व्यतीत कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments