जालंधर। पंजाब में आज किसान पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने पंजाब के जिलों वाइस प्रदर्शन रखे हैं। किसान-मजदूर दिल्ली में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन का विरोध करेंगे। किसानों का गुस्सा केंद्र सरकार के प्रति है। किसानों का कहना है कि जब दिल्ली मोर्चा उठाया गया था तो केंद्र सरकार ने केस वापसी, फसलों पर एमएसपी लेकर कई शर्तों को माना था। लेकिन बाद में सरकार अपने वादों से मुकर गई है।
16 किसान जत्थेबंदियों का प्रदर्शन
किसानों नेताओं का कहना है कि हर जिले के प्रत्येक जोन में पंजाब की 16 किसान जत्थेबंदियों से जुड़े किसान-मजदूर इकट्ठा होंगे और वह विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूकेंगे।
संगठनों ने चंडीगढ़ कूच भी किया था
बता दें कि किसानों के यह वही संगठन हैं जिन्होंने पिछले दिनों चंडीगढ़ कूच किया था। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जहां कई जगह लाठीचार्ज किया था। वहीं पर कई किसानों को घरों में ही नजरबंद कर दिया था।



