पड़ोसी खेत के मालिकों ने किया था हमला- डीएसपी के आश्वासन के बाद भी नहीं हटा धरना
पटियाला। मवीकला चौकी इलाके में आते शाहपुर में सरकारी पानी की पाइप बदलने के दौरान हुए हमले में जख्मी नंबरदार ने 16 अगस्त को दम तोड़ दिया। हमले में जख्मी राजिंदर सिंह नंबरदार उपचाराधीन थे, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। घटना तीन अगस्त की है, जिसके बाद पुलिस ने धारा 307 के तहत केस दर्ज किया था। वहीं राजिंदर सिंह की मौत होते ही पुलिस ने कत्ल की धारा जोड़ते हुए आरोपियों को पकड़ा भी है। दूसरी तरफ गांव के लोगों ने पुलिस पर ढीली कार्यवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी के आगे धरना लगा दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।
नंबर राजिंदर सिंह भाई मनदीप सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को गांव की पुली के नजदीक सरकारी पानी की सप्लाई वाली पाइप टूटने पर वह भाई के साथ इसे बदलने गए थे। जहां पर पड़ोसी खेत के मालिकों ने उन पर ही पाइप तोड़ने व खेतों को नुक्सान पहुंचाने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने माहौल शांत करने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने फावड़े से हमला कर उनके भाई राजिंदर सिंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद यह लोग हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कत्ल के इरादे से हमला करना मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो यह लोग सरेआम गांव में घूमते हुए फिर से धमकियां देने लगे थे। धरने के बारे में पता चलते ही समाना की डीएसपी नेहा अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की लेकिन धरना दे रहे लोगों की एक ही मांग ती कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इन लोगों का धरना जारी रहेगा, हालांकि डीएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर रहे हैं। बावजूद इसके धरना पर बैठे लोगों ने धरना खत्म नहीं किया।



