फरीदकोट, 19 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस के हवलदार के खिलाफ नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पीड़ित लड़की के बयानों पर दर्ज किया गया है, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से इंकार कर रहा है।
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती गांव कलसियां तरनतारन निवासी कंवलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह से हुई थी, जो पंजाब पुलिस फिरोजपुर में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। इसी दौरान आरोपी ने उसे बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उन्होंने तलाक के लिए केस फाइल किया है, जिसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
इसी बीच आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद वह शादी के लिए कहने लगी, लेकिन आरोपी बार-बार शादी को टालता रहा और आखिरकार शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की उक्त शिकायत की जांच के बाद पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात कंवलजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।



