नई दिल्ली,2 जून। तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल डायरेक्टर और एक्टर विक्रम सुगुमारन का चेन्नई में निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पडने से हुआ है। डायरेक्टर के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। एक्टर के करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम सुगुमारन मदुरै से चेन्नई जा रहे थे और उसी दौरान बस में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।



