Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पठानकोट में फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, 25 फर्जी पासपोर्ट और कई दस्तावेज बरामद

Spread the News

पठानकोट। यहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंट को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच फर्जी एजेंट के पास से 25 पासपोर्ट, 6 चेक बुक समेत कई अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस एजेंट ने कई लोगों के वीजा के लिए आवेदन किया था, जो फर्जी निकले। आरोपी की पहचान जसबीर उर्फ ​​जस्सी के रूप में हुई है।

पुलिस को उसके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें शिकायतकर्ताओं ने कहा था कि एजेंट ने लोगों से अर्जेंटीना का वीजा दिलाने का वादा किया था लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अंबैसी से संपर्क किया तो पता चला कि ये सभी वीजा फर्जी थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Svg%3E

एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार एजेंट के पास से 25 पासपोर्ट, 6 चेक बुक, कई एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी एजेंटों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments