Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

हीरो से जीरो बना राजस्थान रॉयल्स का अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा- आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन की थी ज़रूरत

Spread the News

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आई पी एल के 52वें मुकाबले में सेकंड में हीरो से जीरो बन गए। इस पेसर के लिए रविवार की रात किसी बुरे सपने की तरह रही। संदीप ने सनराइजर्स हैदराबाद  के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जो गलती की उसे जल्दी भुला पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। उनकी एक गलती से राजस्थान जीता हुआ मैच हार गई। संदीप वही गेंदबाज हैं जिन्होंने इसी सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज बैटर को मैच के आखिरी ओवर में रन के लिए तरसा दिया था और आखिरकार वह मुकाबला सीएसके को गंवानी पड़ी थी।

यह मुकाबला किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं था। सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी. संदीप शर्मा ने अब्दुल समद को गेंद डाली और हैदराबाद के बैटर ने ओवर स्टेप करते हुए लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला और वह जोस बटलर के हाथेां कैच हो गए। इसके बाद राजस्थान के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया. दूसरी ओर हैदरबाद के खेमे में हताशा का माहौल था. लेकिन राजस्थान की खुशी सेकंड भर में गायब हो गई जब नो बॉल का हूटर बजा. संदीप आखिरी गेंद पर ओवर स्टेप कर गए और हैदराबाद को जीत के लिए एक और मौका मिल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments