Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

किराये को लेकर मामूली झगड़े के बाद पूर्व सैनिक की ह/त्या

Spread the News

पट्टी,7 अगस्त। सदर पट्टी थाना अंतर्गत गांव बुर्ज नथुके में बीती रात मामूली विवाद में एक पूर्व सैनिक की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी बुर्ज नथुके, शमशेर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी बुर्ज नथुके की दुकान में अपना कृषि स्टोर चलाता है और पिछले दिनों दोनों के बीच दुकान के किराए को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार देर शाम अंग्रेज सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर निजी स्कूल चौकीदार की ड्यूटी पर जा रहा था।

शमशेर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर माई का टिब्बा गुरुद्वारा के पास उसे रोक लिया और उस पर दरांती से हमला कर फरार हो गए, जिससे अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अंग्रेज सिंह को उसके परिजनों ने घायल अवस्था में तरनतारन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान थाना सरहाली की पुलिस ने परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments