पीस लवर्स जत्थेबंदी द्वारा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन
जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर के न्यू जवाहर नगर में आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने एवं अमन- शांति के लिए हर लम्हे प्रयास करने वाली पीस लवर्स जत्थेबंदी द्वारा एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिस में पत्रकार वारिस मलिक, मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट मो. नईम, यूथ मेंटर अहसानुल हक, उद्योगपति उस्मान कुरैशी और जोहल अस्पताल के महाप्रबंधक नासिर खान इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर पंजाब टाईमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए श्री इम्तियाज़ जी ने कहा कि रमजान उल मुबारक का अंतिम अशरा चल रहा है। नि:संदेह इस में रोज़ेदारों को इफतार कराना बहुत ही सवाब एवं नेकी का काम है। इस चीज़ को मद्दे नजर रखते हुए आज पीस लवर्स जत्थेबंदी जालंधर द्वारा इस इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। श्री इम्तियाज़ ने कहा कि रमजान उल मुबारक की हर घड़ी बहुत ही अहम है, इस की जितनी कद्र की जाये कम है।



