Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जब से यूँ उनका दीदार हो गया, जीवन जीने का आधार हो गया।

Spread the News
जीवन जीने का आधार हो गया
*********

जब से यूँ उनका दीदार हो गया,
जीवन जीने का आधार हो गया।

बेचैनी बढ़ती रहती फिरूं ख़फ़ा,
दिल जैसे तब से बीमार हो गया।

चोरी चोरी हम तो ताकते रहे,
चुपके चुपके से इजहार हो गया।

सपने जो शोभित हम देखते रहे,
उनसे ही अब तो घरबार हो गया।

मनसीरत नजरों से खोजती हमें,
मिलने को यारों तैयार हो गया।
**********
सुखविंद्र सिंह मनसीरत 
खेड़ी राओ वाली (कैथल)
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments