Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

होशियारपुर में सरपंच की हत्यारे का एनकाउंटर, पैरों में लगीं गोलियां

Spread the News

होशियारपुर, 10 जनवरी | गांव ददियाना के सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में 2 गोलियां लगीं। आरोपी को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हत्यारे को इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि विक्की सरपंच की हत्या के बाद हरियाणा में छिपा हुआ था। देर रात जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्की को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विक्की घायल हो गया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। आरोपियों ने कहा कि सरपंच ने हमारे वीडियो वायरल कर दिए थे, जिसके चलते उनकी हत्या की गई है।

5 दिन पहले सरपंच छीना की उनकी फैक्ट्री के अंदर 3 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी रोहित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी विक्की की गिरफ्तारी न होने के कारण परिजनों ने अभी तक छीना का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। मांग की गई कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सरपंच छीना का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रंजिश के चलते सरपंच की हत्या की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments