तरनतारन, 22 दिसंबर | सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार गैंगस्टरों पर लगान कस रही है। इसी सिलसिले में तरनतारन में कल देर रात पुलिस सीआईए स्टाफ की टीम और कुछ गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गैंगस्टर को गोली लग गई, जिसके बाद उसे और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान गांव संघा के चरणजीत उर्फ राजू शूटर के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी की पहचान ईबन के परमिंदरदीप सिंह के रूप में हुई है। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि राजू शूटर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा है, जिसके बाद गुरुद्वारा बीर साहिब से गांव कसेल की ओर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर दी गई, जिस दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक पर सवार लोगों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों ने पुलिस पर 4 गोलियां चलाईं। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गैंगस्टर को 2 गोलियां लगीं।
आपको बता दें कि गैंगस्टर राजू शूटर पर पहले से ही 8 मामले दर्ज हैं। दो माह पहले उसने गांव ढोटिया में सरकारी बैंक लूटने में असफल होने पर पंजाब पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 2 गोलियां पुलिस की गाड़ियों पर भी लगीं जबकि 2 पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।



