Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

इमरान हाशमी को हुई खतरनाक बीमारी , बिगड़ी तबीयत के कारण बीच में रोकी शूटिंग

Spread the News

मुम्बई , 28 मई। जहां एक तरफ कारोना डरा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू भी अपने पैर पसार रहा है। एक्टर इमरान हाशमी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। पवन कल्याण के साथ अपनी आगामी अखिल भारतीय फिल्म ओजी की शूटिंग के दौरान एक्टर को डेंगू होने की जानकारी मिली। प्रोडक्शन सूत्रों ने पुष्टि की है कि इमरान ने शूटिंग से अस्थायी ब्रेक ले लिया है।

प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र ने कहा-, “इमरान को बेचैनी महसूस होने लगी और डॉक्टर से सलाह ली गई। बाद में उन्हें डेंगू होने का पता चला। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और ठीक होने के बाद वे शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी एक्टर पवन कल्याण के साथ फिल्म ओजी की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में आरे कॉलोनी में कर रहे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

ओजी से इमरान हाशमी अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं, जो 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। इमरान हाशमी की तबीयत की वजह से फिल्म की शूटिंग फिलहाल रुक गई है। फैन उनके जल्द से जल्द ठीक हाेने की कामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments