Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पूजा का सामान जल प्रवाह करने गई बुजुर्ग महिला पैर फिसलने से नहर में गिरी, मौत

Spread the News

हरियाणा, 22 नवंबर | फ़रीदाबाद में एक बुजुर्ग महिला की नहर में गिरने से मौत हो गई। वह पूजा सामग्री में पानी देने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान पहलादपुर निवासी 80 वर्षीय पिस्ता देवी के रूप में की गई है।

बुजुर्ग महिला के भतीजे मुकेश ने बताया कि उनकी चाची पिस्ता देवी बुधवार को घर से पूजा सामग्री लेकर जल देने गई थीं। जब वह आगरा नहर पर बीपीटीसी के पास पहुंची तो नहर में सामान डालते समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। राहगीरों ने उसे गिरते देखा तो भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही उसका बेटा तुरंत मौके पर पहुंचा और अपनी मां को बचाने के लिए राजू नहर में कूद गया और उसे नहर से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments