जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर में ईद उल फितर की नमाज़ अदा करने के बाद पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की महिला विंग की चेयरपर्सन श्रीमति रिज़वाना जालंधरी ने कहा कि ईद उल फितर का मुख्य उद्देशय अपने अंदर तकवा,परहेज़गारी को पैदा करने के साथ साथ अपने रब की इबादत एवं उस की बंदगी के सांचे में अपने आप को ढालना है। उन्होने कहा कि आज के दिन पूरे देश में जहां आपसी भाईचारक सांझ को मजूबती मिलती है वहीं देश की तरक्की ओैर उस की सलामती के लिए भी दुआ की जाती है।



