लुधियाना। आज यहां रुअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष व पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने मुसलमानों को अपील की है कि आज 19 जून 2023 को ईद उल अजहा का चांद देखे। अगर किसी भी मुसलमान को ईद का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करें ताकि उसकी तस्दीक करने के बाद चांद का एलान किया जा सके।



