मिल जुल कर रहना व सभी खुशियों में एक दूसरे का शामिल होना ही हमारी सभ्यताः अख्तर सलमानी
करतारपुर। पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी ने ईद के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह व सभी साथियों का मुंह मीठा कराया सभी ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
ईद के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ईद का त्यौहार हमें भाईचारे का संदेश देता है पंजाब कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी ने कहा कि मिल जुल कर रहना व सभी खुशियों में एक दूसरे का शामिल होना ही हमारी सभ्यता है जो हमारे आपसी संबंधों को एकता व भाईचारे को मजबूती प्रदान करती है।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश जी, एंडी चौधरी, दिनेश जी, रेनू सेठ, हरबंस कौर , ज्ञानी ध्यान सिंह जी ,हरिपाल जी, नाथीराम जी, अरविंद जी बावाजी आदि मोैजूद थे।



