Home अन्य Media ED ने केजरीवाल को चोथी बार भेजा समन, शराब घोटाले मामले...

ED ने केजरीवाल को चोथी बार भेजा समन, शराब घोटाले मामले मे 18 जनवरी को पुछताछ के लिए बुलाया

Svg%3E
Spread the News

नई दिल्ली,13 जनवरी | दिल्ली शराब घोटाले में ED ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री को 18 जनवरी को पेश होने को कहा गया है।

ED के बार-बार समन भेजने पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि ED सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। पार्टी ने कहा कि ये पूछताछ तो सिर्फ बहाना है, ED हमारे नेता को गिरफ्तार करना चाहती है। ED चाहे तो अपने सवाल लिखित में रख सकता है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री को पहले 2 नवंबर और 21 दिसंबर, 2023 को पद छोड़ने के लिए कहा गया था। 3 जनवरी को केजरीवाल ने तीसरी बार ED के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और कहा था कि एजेंसी का कानून समानता या न्याय के मानदंडों को पूरा नहीं कर सकता है।