Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: 1530 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के केस में SEL टेक्सटाइल लिमिटेड के मालिक को ED ने किया गिरफ्तार

Spread the News

लुधियाना, 19 जनवरी | SEL टेक्सटाइल लिमिटेड के मालिक नीरज सलूजा को ईडी ने 1530 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें ED ने 6 दिन पहले कंपनी के 13 परिसरों में रेड की थी और 60 लाख रुपए कैश और कागजात जब्त किए थे। सलूजा पर 2 साल पहले बैंकों के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, और ED ने इस मामले की जांच शुरू की थी। इसमें कंपनी ने 1530 करोड़ की धोखाधड़ी की आरोप हैं, जिसमें सलूजा पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के खास रहे हैं।

ED ने फरवरी 2023 में 828 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की है, जिसमें विभिन्न जगहों में भूमि, भवन और मशीनरी शामिल हैं। CBI ने भी 2010 में कंपनी के डायरेक्टर्स के घर में रेड की थी, और इस मामले में सलूजा को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने बैंक लोन की रकम में गड़बड़ी की और विभिन्न तरीकों से धन का दुरुपयोग किया। SEL टेक्सटाइल्स लिमिटेड की यूनिटें विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं, जिनमें लुधियाना, नवांशहर, नीमराना, और हांसी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments