नई दिल्ली: 2 जनवरी| दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत, ये इक चिराग़ कई आंधीयों पे भारी है। कुछ ऐसा ही जिज्ञासा व समर्पण कि बजह से अभियंता आर के जायसवाल को तीसरी बार उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम द्विवेदी ने सोमवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों कि सूची जारी कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगठन अन्याय कि अन्त के लिए चरणबद्ध हैं और समाज कल्याण, साक्षरता व उपभोक्ता अधिकार, घरेलू हिंसा, भ्रस्टाचार विरोधी, अपने संस्कृति रक्षा, शिक्षा के अधिकारों का उलंघन आदि के मद्देनजर काम करती है।
इसके लिए समाजसेवी अभियंता आर के जायसवाल के कलम से साहसिक, कर्मठ व निष्ठा के साथ लेखन द्वारा समाज कि आवाज को मंजिल तक पहुंचने में सफलता के साथ-साथ कामयाबी हासिल कि है। अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा की समाज कल्याण के लिए इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के साथ- साथ संगठन को आगे भी मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं श्री जायसवाल ने कहा कि हमारा परम कर्तव्य है कि समाज के प्रति अपने दायित्व को पूरी तरह से निभाएं क्योंकि जिस देश के नागरिक समाज के प्रति जागरूक होते हैं आगे वही देश जाता है।
जायसवाल को अनेक समाजसेवी व गण्यमान् व्यक्तियों द्वारा शुभकामनाएं व बधाई का सिलसिला जारी है जिसमें विधायक ललन कुमार, विधायक लाल बाबू गुप्ता, विधायक भरत भूषण मंडल, विधायक पवन जायसवाल, लोकसभा उप-सभापति रमा देवी, सांसद आर पी मंडल, किसान मोर्चा के हितेंद्र ठाकुर नुनु, विधायक संगीता कुमार, पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्र यादव, विधान परिषद सचिव अनिल जायसवाल, विधायक नितीश मिश्रा, विधायक विजेन्द्रा चौधरी, एमआईटी के पूर्वती छात्र एस के सुमन, हेमराज, सतरून्जय, लाल बाबू, सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिवर भगत, अधिवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल व वैश्य प्रदेश महासचिव संजय जायसवाल व संगठन सदस्य आदि शामिल हैं।



