मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने अभिनेता-पति धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के बाद से सुर्खियां बटोर रही हैं। पोते करण की शादी के बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी और अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के लिए एक पोस्ट लिखा और शादी में ना बुला पाने के लिए माफी मांगी।
उन्होंने अपने दामादों से भी पोते की शादी में शामिल होने के लिए पर्सनली कॉल ना कर पाने पर माफी मांगी। दरअसल, हेमा या उनके परिवार से कोई सदस्य धर्मेंद्र के पोते की शादी में शामिल नहीं हुआ था। लेकिन, अब हेमा मालिनी एक दूसरी वजह से सुर्खियों में हैं। हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्हें कठिन समय का सामना करना पड़ा।
हेमा ने इस इंटरव्यू में एक निर्देशक के साथ एक दुखद अनुभव को भी याद किया और बताया कि कैसे इस डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म के एक सीन के लिए अपनी साड़ी की पिन हटाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ”वह किसी तरह का एक सीन शूट करना चाहते थे। मैं हमेशा ही अपनी साड़ी पर पिन लगाती थी। उन्होंने मुझसे अपनी साड़ी के पल्लू से पिन हटाने को कहा। इस पर मैंने उनसे कहा कि, ‘इससे तो साड़ी नीचे गिर जाएगी।’ जवाब में डायरेक्टर ने कहा कि ‘हम यही चाहते हैं।



