चंडीगढ़, 10 नवंबर | पंजाब में मौसम ने करवट ली है। आज सुबह से कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।
दिवाली से 2 दिन पहले हुई बेमौसम बारिश ने किसानों और दुकानदारों की सांसें सुखा दी हैं। एक ओर जहां किसान धान की कटाई और गेहूं की बुआई कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दिवाली के चलते दुकानदारों को अपनी दुकानें आतिशबाजी और सजावट के अलावा अन्य सामानों से सजानी हैं, लेकिन अगर बारिश होती रही तो उन्हें बेचने के लाले पड़ जाएंगे। उनके सामान को बाहर रखने में भी दिक्कत हो सकती है।



