Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से युवकों ने हमला कर 18 साल के लड़के का किया बेरहमी से कतल

Spread the News

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में बटाला के गांव लोंगोवाल खुर्द से एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े कुछ युवकों ने मां-बाप के इकलौते 18 वर्षीय बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने उसे बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला करने की वीडियो भी सामने आई है, जो पुलिस के हवाले कर दी गई है। मृतक की पहचान 18 साल के आर्यन के रूप में हुई है।

मां विदेश भेजने की तैयारी कर रही थी
मृतक आर्यन की मां ने बताया कि आर्यन की गांव की ही एक लड़की से दोस्ती थी, जिसके कारण कुछ युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने अपने लड़के को समझाया और उस लड़की से बात करने से मना किया। आर्यन अब उस लड़की से पीछे हट चुका था, लेकिन शुक्रवार रात को लड़की के परिवार और उनके साथियों ने घर में आकर झगड़ा किया।

महिला के अनुसार, शनिवार को आर्यन घर से बाहर गया तो रंजिश के चलते उसके बेटे को अकेला देख आरोपियों ने घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। लड़की के कारण मैं आर्यन को विदेश भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही आर्यन कहीं और चला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments