Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की तेजधार हथियारों से ताबड़तोड हमला कर हत्या- अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया

Spread the News

अबोहर। अबोहर के अजीमगढ़ मोहल्ले में एक युवक की तेजधार हथियारों से ताबड़तोड हमला कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को यहां के सरकारी अस्पताल में रखवाया है व जांच व हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है। मृतक सुनील की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी व उसके तीन माह की एक बच्ची है।

जानकारी अनुसार सुनील कुमार पुत्र भजन लाल 25 साल अजीमगढ़ की गली नंबर 10 निवासी सैलून का काम करता था। उसे कबूतर पालने का शौंक था। वह शुक्रवार रात को अपने घर में अपने दो दोस्तों को कबूतरों के खुड्डे दिखा रहा था।

इसी दौरान कोई युवक आया व उसे बाहर बुलाया व उसे बातों बातों में थोड़ी दूर ले गया जहां 20-25 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। सिर पर कापों से 15-20 वार किए गए जिससे उसकी खोपड़ी छलनी छलनी हो गई। मोहल्ले में शोर होने पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर वहां से भागने में कामयाब हो गए।  घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्प्ताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मृतक सैलून का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments