Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

डॉ. सुमन डडवाल को इंटरनेशनल स्कूल ऑफ अवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल के रूप में किया गया सम्मानित

Spread the News

आदमपुर। जानकारी के अनुसार वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ अवार्ड्स द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार इंडियन आइडल के विजेता श्री अभिजीत सावंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश प्रभु, श्री अक्षय आहूजा सह-संस्थापक रोबो चैंप्स और संस्थापक आईएसए द्वारा साल का सबसे बड़ा अकादमिक सम्मेलन”द इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड्स 2023″ का मैरियट मार्क्विस क्वीन बैंकॉक 16 जुलाई 2023 को आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में दुनिया भर के प्रमुख शिक्षकों ने भाग लिया और विभिन्न देशों, उनकी शैक्षिक प्रणालियों, शिक्षा में आधुनिक सोच के विचार प्रस्तुत किए। तथा जटिल शिक्षा समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए इस पर चर्चा की गई। यह वुडबरी स्कूल और स्थानीय निवासियों के लिए बड़े सम्मान की बात है कि स्कूल के प्रिंसिपल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा पुरस्कार मिला।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. सुखविंदर सिंह, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर, समस्त स्टाफ और छात्रों ने प्रिंसिपल महोदया को बधाई दी। प्रिंसिपल महोदया ने स्कूल के समूह प्रबंधन, छात्रों और अभिभावकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments