Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

डॉ. कारी मुहम्मद युसूफ भारत श्री पुरस्कार से सम्मानित

Spread the News

चेयरमैन मुबीन कुरेशी, कारी हुसैन कुरेशी और पार्षद सतीश मल्होत्रा ​​ने जताई खुशी

लुधियाना,3 सितम्बर। पंजाब के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ महासचिव जमीयत उलेमा लुधियाना को 11 अगस्त 2024 ई. को इंदौर में लेफ्टिनेंट जनरल भारतीय सेना बीएस सिसौदिया और एयर मार्शल शशि केयर चौधरी एयर फोर्स इंडिया द्वारा “भारत श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिस के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर उनके सम्मान में बधाई कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। प्रीत नगर टिब्बा रोड लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन मुबीन कुरेशी, पार्षद सतीश मल्होत्रा ​​और कारी हुसैन कुरेशी शान प्रॉपर्टी डीलर ने डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ को भारत श्री से सम्मानित होने पर बेहद खुशी जताई।

चेयरमैन मुबीन कुरेशी ने कहा कि वह डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ को काफी समय से जानते हैं,  वह एक ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कॉलेज के दिनों में उन्होंने जो कड़ी मेहनत और रुचि दिखाई और फिर जिस लगन से उन्होंने शिक्षा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। भारत श्री पुरस्कार आपकी का ही नतीजा है और आपने इतना बड़ा पुरस्कार पाकर हमें पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

पार्षद सतीश मल्होत्रा ​​और कारी मुहम्मद हुसैन शान प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि डॉ. साहिब की इस महान सफलता से हमें ये सीख मिलती है कि शिक्षा के आधार पर ही एक आदमी  अपने प्रतिभाओं  को देश व मिल्लत के लिए  कार आमद  बना सकता है। डॉ. कारी युसूफ को भारत श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना निश्चित रूप से हमारे लिए खुशी और गौरव का क्षण है हम सभी को, लेकिन हमें डॉ. जैसे और लोगों को आगे लाने के लिए समाज को शिक्षित करने की भी आवश्यकता है।

इस मौके पर हाजी नफीस गुलाबी बाग, आबिद अंसारी, मुदस्सिर कुरेशी, मुहम्मद हाशिम सैफी, बाबर कुरेशी, सद्दाम कुरेशी, फनकार सलमानी और मुहम्मद बिलाल लुधियानवी आदि मौजूद रहे। अंत में डाक्टर कारी मुहम्मद यूसुफ ने सभी का शुक्रिया अदा किया एवं अपने शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments